Regional Level Art Comp. For KV Art Teacher


        
                     क्षेत्रीय स्तर कला प्रतियोगिता-   २०१८-२०१९                         (कला शिक्षकों के लिए )
                                                केंद्रीय विद्यालय संख्या ३, भुबनेश्वर
                                                 केंद्रीय विद्यालय भुबनेश्वर संभाग


                      

                      

                      यह पहला मौका था जिसमे केंद्रीय विद्यालय के कला शिक्षकों को क्षेत्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर मिला।  बेहद अत्यंत खुशी  की बात है की केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने कला शिक्षकों के लिए अनूठी पहल की है.....जब  भी कोई कला शिक्षक केंद्रीय विद्यालय परिवार में आता है तो उसमे मन- मस्तिष्क में एक विचार बार बार घूमता होगा की हमे अपने हुनर को परिमार्जन  का समय तो कॉलेज समय में मिलता था  अब वो समय कहा ........ इसे अपने  अंदर चल रहे दवंद  या स्वयं का स्वयं से प्रश्न कहिये परन्तु यह बड़ी बात है। यह  बड़ी बात क्यू न भी हो. ........ यह  गणित और अंग्रेजी थोड़े ही है..........कला तो रंगो की दुनिया है. यहा तो दो रंगो को  जोड़ो तो नई नई दुनिया जन्म लेती है।  इस कलाकार को मौका चाहिए होता है की वह भी कनवास उठाये और खाली कैनवास को रंगो से भरे।  संगठन को इस बेहतरीन कदम के लिए साधुवाद देता हूँ

यहां  पर संभाग के सभी कला शिक्षक इस  प्रतियोगितया  में बड़े ही उत्साह से भाग लिए। सभी की कृतियाँ एक से बढ़कर एक थे।  मेरी कोशिश  थी की सभी की कलाकृतियों को कैमरे में सहेज लू। शायद ही किसी का ना हो। मैं विद्यार्थियों से कहना चाहता हूँ की आपलोग पेंटिंग को गौर से देखिये और समझिये। आपके लिए सीखने के लिए बहुत कुछ है और अपने सभी साथियो को शेयर करिये ताकि ज्यादा से ज्यादा  लोगो को इसका लाभ मिले।  साथ ही साथ अगर कला से संबंधित किसी प्रकार का आपके मन प्रश्न हो तो मेरे इस ब्लॉग पर लिखे अंत में ,  मैं  अपने ब्लॉग के माध्यम से आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ  की आप सभी मेरे ब्लॉग को देखते है पढ़ते है और लोगो के साथ  साँझा भी करते है।  बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूँ  
 
शब्द 
चंद्रभूषण पंडित  
कला  शिक्षक
केंद्रीय विद्यालय डीगपहंडी   














































Comments

Post a Comment

Popular Posts